खजनी: सिकरीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर चोर गिरफ्तार, स्कूल से चोरी किया गैस सिलेंडर और औजार बरामद
सिकरीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सीताराम पाण्डेय पुत्र कृष्णमुरारी पाण्डेय, निवासी ग्राम बाढ़ा बुजुर्ग के रूप में हुई है, जो लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर बनकटी अंडरपास के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।