पलिया: भारत-नेपाल सीमा पर 8.58 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 2 नेपाली तस्कर किए गए गिरफ्तार
भारत-नेपाल बॉर्डर पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस और SSB को बड़ी सफलता मिली है!गौरीफंटा पुलिस और 39वीं वाहिनी SSB की संयुक्त टीम ने डिगनिया बनकटी जंगल के पास चेकिंग के दौरान स्कूटी से जा रहे दो नेपाली तस्करों को धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों में नेपाल राष्ट्र के कैलाली जिले के निवासी 22 वर्षीय करन बहादुर और एक 16 साल का नाबालिग शामिल है ।