गिट्टी के अवैध परिवहन में लिप्त ट्रोला जब्त
विभिन्न टोल नाकों पर उड़ान दस्ते ने की लोडिंग वाहनों की जांच
जिले में खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर गठित उड़न दस्ता ने बुधवार रात विभिन्न जांच नाकों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाकर अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन कर रहे एक 22 चक्का ट्रोला को जब्त किया।
प्रभारी जिला खनिज अधिकारी श्री घनश्याम यादव ने बताया उड़न दस्ता ने लक्ष्मणगढ़ पुल, सुसेरा एवं मेहरा टोल नाके पर खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की जांच की। जांच के दौरान गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए गए एक ट्रोला को खनिज सहित जब्त कर संबंधित थाना की अभिरक्षा में रखा गया है। जब्त वाहन के विरुद्ध नियमानुसार अर्थदंड की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।
यह कार्रवाई सहायक खनिज अधिकारी श्री रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में उड़न दस्ता के सदस्यों एवं सैनिकों की उपस्थिति में की गई। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
#gwalior
JDjansampark Gwalior
CM Madhya Pradesh
Gwalior Gird, Gwalior | Jun 25, 2026