गभाना: गभाना तहसील में बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर किसानों ने किया नमन, मांगों को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन
गभाना तहसील परिसर में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। भाकियू नेताओं और किसानों ने बाबा टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान किसान नेताओं ने कहा कि बाबा टिकैत ने किसानों को अपने हक के लिए संघर्ष करना और संगठित रहना सिखाया।