मखदुमपुर: शारीरिक दुर्बलता को हराकर देवकुली के बबन सिंह बने प्रेरणा, 4 फुट कद में रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
जहानाबाद के देवकुली निवासी 34 वर्षीय बबन सिंह ने शारीरिक दुर्बलता को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। महज 4 फुट कद के बावजूद वे किराना दुकान चलाकर पत्नी और दो बच्चों के साथ सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं। जहां कई लोग हालात से हार मान लेते हैं, वहीं बबन सिंह मेहनत और आत्मविश्वास से दूसरों के लिए प्रेरणा बन गए हैं।