ज्ञानपुर: सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ममहर में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का किया निरीक्षण, कमियां मिलने पर रोका वेतन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ममहर में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पता चला कि सभी कर्मचारी मुख्यालय पर नहीं रहते हैं। इस पर संबंधित कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी गई और उनका दिवस का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया।