झांसी: चित्रकूट एक्सप्रेस चोरी का खुलासा, मामा-भांजा गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार, GRP ने खंगाले 1000 सीसीटीवी फुटेज
Jhansi, Jhansi | Apr 7, 2026 जीआरपी ने चित्रकूट एक्सप्रेस में हुई 25 लाख रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए शातिर मामा-भांजा गिरोह के दो गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह का गुर्गा अभी फरार है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। चोरों को पकड़ने के लिए जबलपुर से बांदा तक करीब एक हजार सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। यह शातिर अग्रिम टिकट लेकर वारदात को अंजाम देते थे।