भोगांव: भोगांव पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गौमाता को राष्ट्रमाता की संवैधानिक मान्यता की मांग की
ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की 'गौरक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा' भोगांव पहुंची। जहां पूर्व मंत्री आलोक शाक्य और योगेश कठेरिया ने उनका स्वागत किया। नगर के बस स्टैंड स्थित शिव वाटिका पर सनातन धर्मावलंबियो और स्थानीय नागरिकों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान शंकराचार्य ने गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग।