गोपालगंज: इटवा पुल के पास बोलोरो और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार दो लोग हुए घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के इटवा पुल के पास बोलेरो और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि यह दोनों लोग एक बाइक पर सवार होकर गोपालगंज शहर आ रहे थे। तभी इसी दौरान यह हादसा हुआ है।