बुधवार को थाना कंदवा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक महिंद्रा पिकअप व बोलेरो वाहन से क्रूरता पूर्वक ले जा रहे छः गोवंशों के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता तलाशपुर मोड़ के पास से मिली है। गिरफ्तार तस्कर मोदर निवासी ककरैत जनपद चंदौली तथा इंदल सरोज व शैलेंद्र कुमार मऊ जिला के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के निवासी हैं।