शामली: शामली में ससुरालियों से परेशान महिला ने बेटियों के साथ आत्महत्या की चेतावनी दी, पति की हो चुकी मौत
Shamli, Shamli | Jun 18, 2026 गुरूवार की दोपहर 1 बजे शामली के मोहल्ला पंसारियान निवासी एक महिला की वीडियो सामने आई। महिला ने शामली कोतवाली पहुंचकर बताया कि उसके पति की 5 अप्रैल को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिसके बाद से ही ससुरालिए उसे परेशान कर रहे हैं। आरोप है कि शिकायतों के बावजूद भी कार्रवाई नही हुई है। महिला ने न्याय न मिलने पर दो बेटियों के साथ आत्महत्या की चेतावनी दी है।