शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे के 'राई की पोर' इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर दबंग पड़ोसियों ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में प्रार्थी का हाथ फ्रैक्चर हो गया है, जबकि अन्य परिजनों को सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी कोलारस थाना पुलिस ने आरोपियों पर कोई ठोस कार्रव