करेरा: दिनारा थाना क्षेत्र के थनरा चौकी पुलिस ने 2 साल से फरार स्थायी वारंटी को दाबरभाट मोड से गिरफ्तार, भेजा गया जेल
शिवपुरी पुलिस द्वारा 9 जुलाई की रात जारी प्रेस नोट के अनुसार दिनारा थाना अंतर्गत धनरा चौकी पुलिस ने आरसीटी क्रमांक 666/17 में दो वर्ष से फरार चल रहे स्थायी वारंटी धर्मेन्द्र पुत्र छोटेलाल जाटव (34 वर्ष), निवासी ग्राम टोकनपुर थाना करैरा को मुखबिर की सूचना पर दबरभाट मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय करैरा में पेश किया गया