नजीबाबाद: किरतपुर पुलिस ने पैथोलॉजी लैब से बैटरी और इन्वर्टर चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
बुधवार 6 मई की शाम 6 बजे मिली जानकारी के मुताबिक, 28-29 अप्रैल की रात कस्बा किरतपुर में शिवा चौधरी की पैथोलॉजी लैब का ताला तोड़कर चोरों ने दो बैटरी और एक इन्वर्टर चोरी कर लिया था। शिकायत के बाद पुलिस ने बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को धर दबोचा।