जबलपुर: त्रिपुरी चौक पर शराब दुकान के खिलाफ शिवसेना और महिलाओं का हल्लाबोल, उग्र प्रदर्शन की चेतावनी
शहर के त्रिपुरी चौक स्थित शराब दुकान और उसके आसपास संचालित अवैध अहातों के विरोध में आज स्थानीय महिलाओं ने शिवसेना के साथ मिलकर मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शनकारियों ने शराब दुकान के सामने जमकर नारेबाजी करते हुए अवैध रूप से खुले में शराब परोसे जाने और यातायात बाधित होने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। शिवसेना के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र बारी के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्श