नगर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शुभम आर्यंस शुक्रवार को लगभग 7:00 बजे रात्रि में यातायात थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यातायात थाना के निरीक्षण के दौरान साफ सफाई की समुचित व्यवस्था एवं फाइलों की भी जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम मे थाना के साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था इत्यादि का निरीक्षण कर मामलों को लेकर निर्देश दिए।