धोरैया: धोरैया व धनकुंड थाना में भूमि विवाद के निष्पादन को लेकर सीओ की मौजूदगी में लगा जनता दरबार, आए भूमि विवाद के 7 मामले
Dhuraiya, Banka | Mar 16, 2024 धोरैया व धनकुंड थाना में सीओ श्रीनिवास सिंह की मौजूदगी में भूमि विवाद के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया।धोरैया थाना में आयोजित जनता दरबार में कुल 4 तथा धनकुंड थाना में 3 मामले आए। सीओ ने बताया कि कुछ मामलों का निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों पर स्थल जांच करने का निर्देश हल्का कर्मचारी को दिया गया है।