धोरैया: कुमरडीह गांव में पंचायत सरकार भवन के निर्माण के लिए मुखिया ने किया भूमि पूजन
Dhuraiya, Banka | Mar 16, 2024 चलना पंचायत के कुमरडीह गांव में पंचायत सरकार भवन के निर्माण के लिए पंचायत की मुखिया बीवी फरजाना ने शनिवार को भूमि पूजन किया। इस मौके पर मुखिया ने कहा कि यहां पंचायत सरकार भवन के बनने से पंचायत के लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।मुखिया ने बताया कि करीब 2 करोड़ 46 लाख रूपए की लागत से पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य पूरा होगा।