अंबाह: मलहन का पुरा: खेत में घुसी बकरी को पत्थर से मार डाला, थाने में शिकायत दर्ज
Ambah, Morena | Apr 16, 2026 अंबाह थाना क्षेत्र के मलहन पुरा बीलपुर गांव में एक व्यक्ति ने खेत में घुसी बकरी को पत्थर मारकर मार दिया। पीड़ित सत्यराम केवट ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बकरी भोला केवट के खेत में चली गई थी, जिससे नाराज होकर आरोपी ने हमला किया। बकरी की मौके पर मौत हो गई, जिससे उसे आर्थिक नुकसान हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है अब।