हज़ारीबाग: परहेरिया के आम बागान पहुंचे विधायक प्रदीप प्रसाद, पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की सराहना
हजारीबाग: सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कटकमदाग के परहेरिया गांव में भाजपा कार्यकर्ता संजय शर्मा के आम बागान का दौरा किया। संजय शर्मा ने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान से प्रेरित होकर 1700 से अधिक आम के पौधे लगाए हैं।विधायक ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए जरूरी है।