देहरादून: आउटसोर्स कर्मचारियों का वन विकास निगम कार्यालय देहरादून में धरना प्रदर्शन जारी, पिछले 13 दिनों से बैठे हैं धरने पर
वन विकास निगम कार्यालाय देहरादून में धरना प्रदर्शन कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। पिछले 13 दिनों से 805 कर्मचारी धरने पर बैठे हैं लेकिन अबतक कोई सुनवाई ना होने से कर्मचारियों में नाराजगी है। उन्होंने उत्तराखंड शासन से कर्मचारियों के जल्द से जल्द सेवा विस्तार किए जाने की मांग की है।