देहरादून: क्लेमनटाउन थाना पुलिस ने क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान, 3 लाख 50 हजार रुपए का वसूला जुर्माना
एसएसपी अजय सिंह के दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए क्लेमनटाउन थाना पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बाहरी राज्यो के व्यक्तियो/किरायेदारो और संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिग की। अभियान के दौरान 200 लोगों का सत्यापन किया। इस दौरान पुलिस ने किरायेदारों का सत्यापन ना कराने वाले 35 मकान मालिकों का चालान काटा है।