बक्सर नगर परिषद में बुधवार को 4:00 बजे अपराह्न में हुई बोर्ड की बैठक काफी हंगामेदार रहा। बैठक में सफाई व्यवस्था को लेकर जमकर चर्चा हुई। पार्षदों ने सफाई एजेंसी की कार्यशैली पर सवाल उठाया और उसे बदलने की मांग नगर परिषद के पार्षदों द्वारा की गई। बोर्ड की अध्यक्षा ने सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए 15 दिनों का नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।