राघोगढ़: नेशनल हाईवे 46 पर राजपूताना होटल के पास ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली को मारी टक्कर, दो लोग गंभीर घायल
राघोगढ़ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 46 पर राजपूताना होटल के पास भीषण एक्सीडेंट हो गया। 8 अप्रैल को दर्ज मामले में फरियादी विष्णु गुर्जर ने कहा, 6, 7 अप्रैल रात होटल के बाहर ट्रैक्टर ट्राली से धर्मेंद्र धाकड़, गोलू पाल समान उतार रहे थे। गुना तरफ से ट्रक ने टक्कर मारी दोनों गंभीर घायल हो गए। राघोगढ़ से जिला अस्पताल रेफर किया। मामला दर्ज कर पुलिस जांच जारी है।