बहराइच: पृथ्वीपुरवा के पास तेल डालते समय बाइक सवार को दूसरी बाइक सवार ने मारी ठोकर, हादसे में बाइक सवार घायल
जिले के पृथ्वीपुरवा के पास रिश्तेदारी में मिलने व्यक्ति आया था। तेल डाला कर बाइक सवार वापस जा रहा था। तभी दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिसे परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज जारी है।