बहराइच: थान गांव के पास अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, हादसे में बाइक सवार व्यक्ति घायल हुआ
जिले के हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत नौतला इलाके का रहने वाला व्यक्ति किसी काम से गया हुआ था। जैसे ही थान गांव के पास पहुंचा। तभी अचानक नियंत्रित होकर बाइक पलट गई। जिससे वह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज जारी है। वही हालत स्थिर बनी हुई है।