बहराइच: बहराइच एससी/एसटी कोर्ट ने बलात्कार मामले के आरोपी को दोषी करार देते हुए सुनाई सात साल की कारावास की सज़ा
बहराइच दीवानी न्यायालय स्थित विशेष न्यायाधीश एससी स्ट कोर्ट ने बलात्कार मामले के आरोपी को दोषी कर देते हुए 7 साल कारावास की सजा सुनाई है। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे जानकारी देते हुए सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता यानी एडीजीसी क्रीमिनल राकेश कुमार ने बताया कि घटना वर्ष 2005 में बौँडी थाना क्षेत्र में हुई थी जिसके बाद इस मामले में मुकदमा पंजीकृत हुआ था।