बहराइच: चौक बाजार इलाके से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू, अपर पुलिस अधीक्षक नगर रहे मौजूद
बहराइच शहर में शुक्रवार को डीआईजी के निर्देश पर बाजार के प्रमुख चौराहा और मार्गों, घंटाघर चौक, बस स्टैंड आदि जगह पर अतिक्रमण हटाया गया है। एएसपी सिटी रामानंद कुशवाहा, यातायात निरीक्षक बृजेंद्र मिश्रा की अगुवाई में टीम ने पटरियों पर जमा अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान शहर के तीनों थानों की फोर्स मौजूद रही।