जौनपुर: सूर्या चौहान हत्याकांड में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, ज्ञापन सौंपा गया
जौनपुर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल की इकाई ने बुधवार की सुबह करीब 11 बजे गाजियाबाद में हुई सूर्या चौहान की हत्या के मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह को सौंपा।