नवाबगंज: जैदपुर से बंगला बाजार तक छुट्टा मवेशियों का आतंक ग्रामीण हो रहे परेशान प्रशासन से पकड़वाने की लगाई गुहार <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
बाराबंकी में जैदपुर से बांग्लाबाजार तक दर्जनों छुट्टा मवेशी सड़कों और चौराहों पर घूम रहे हैं। ये पशु रात में किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।किसानों की धान, ज्वार, बाजरा और मूंग की फसलें तैयार होने की स्थिति में हैं। किसान दिन-रात मेहनत कर फसल तैयार करते हैं। लेकिन छुट्टा मवेशी उनकी फसलों को नष्ट कर देते हैं।