नवाबगंज: जैदपुर में 17 साल से चल रहा है निःशुल्क आई कैंप, 17000 मरीजों का हुआ सफल ऑपरेशन
नगर पंचायत जैदपुर में समाजसेवी तफज्जुल हुसैन द्वारा चलाए जा रहे निःशुल्क आई कैंप ने एक मिसाल कायम की है। मोहल्ला मेहंदी कटरा निवासी तफज्जुल हुसैन, जो बुनकर अधिकार संगठन के नगर अध्यक्ष और हाजी दरोगा मेमोरियल स्कूल के प्रबंधक हैं। वसी नगर स्थित हाजी दरोगा मार्केट में हर माह के अंतिम सोमवार को आई कैंप का आयोजन किया जाता है।