कोल: थाना विजयगढ़ पुलिस टीम को मिली सफलता, वायरल वीडियो में दिखने वाला युवक अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार
Koil, Aligarh | Sep 12, 2025 आपको बतादें अलीगढ़ के थाना विजयगढ़ पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त शिवम पुत्र विष्णु सिंह निवासी कनकपुर, थाना अकराबाद, अलीगढ़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे गंगलपुर से नगला केशिया की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक अवैध तमंचा 315 बोर के साथ पकड़ा है। इस संबंध में थाना विजयगढ़ पर मु0अ0सं0 155/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।