बालोद: झलमला-दल्लीराजहरा नेशनल हाईवे में डिवाइडर बनने के एक माह बाद भी रंगरोगन अधूरा, 71 पोल में लाइट लगी लेकिन जल नहीं रही
Balod, Balod | Jun 1, 2026 बालोद-झलमला मार्ग पर एनएच-930 में ट्रांसपोर्ट नगर से लीड कॉलेज तक बनाए गए डिवाइडर का निर्माण एक माह पहले पूरा हो चुका है, लेकिन अब तक रंगरोगन और पेंटिंग का काम अधूरा होने के कारण स्ट्रीट लाइटें चालू नहीं हो सकी हैं। इससे रात के समय इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को अंधेरे में सफर करना पड़ रहा है।