मंझनपुर: बनीखास गांव के पास पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, तीन गंभीर रूप से घायल, तीनों के पैर टूटे
बनीखास गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए मंझनपुर जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।