गुना नगर: महावीरपुरा रेलवे ओवरब्रिज पर बड़ा हादसा टला, चलते पिकअप से गिरे लोहे के पाइप, बाल-बाल बचे चालक
गुना कोतवाली थाना के महावीरपुरा रेलवे ओवरब्रिज पर 27 अप्रैल शाम बड़ा हादसा होने से बच गया। चलते पिकअप वाहन से अचानक लोहे के लंबे पाइप और लोहे के चद्दर सड़क पर गिर गए। इस दौरान वाहन चालक चपेट में आने से मुश्किल से बचे। कोई भी बड़ी दुर्घटना ऐसे में हो सकती थी, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वाहन में पाइप और चद्दर बिन बांधे ले जा रहे थे।