सोमवार को करीब 4 कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर सोनिया मीना ने जिले में धान उपार्जन की पूर्व तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे उपार्जन केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि उपार्जन कार्य में सम्मिलित समितियां तौल, भंडारण, तौल कांटे, बारदाने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को पूर्व नियोजित ढंग से पूर्ण करें।