ओबरा: रेनुकूट बाजार में बधाई लेने को लेकर किन्नरों के दो गुटों में हंगामा, घंटों तक चला तमाशा, यातायात रहा बाधित
पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट स्थित गांधी मैदान के निकट सोमवार कि सुबह लगभग साढ़े 11 बजे बधाई लेने को लेकर किन्नरों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। शुरुआत में यह मामूली कहासुनी थी, लेकिन देखते ही देखते मामला बढ़ गया और बीच बाजार हंगामे में बदल गया। जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा। अचानक हुए इस घटनाक्रम से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।