बीएचयू में पीएचडी प्रवेश के मुद्दे पर छात्रों ने परीक्षा नियंता कार्यालय का किया घेराव
Sadar, Varanasi | Jul 17, 2024 बीएचयू में पीएचडी प्रवेश के मुद्दे पर छात्रों ने परीक्षा नियंता कार्यालय का घेराव किया। दर्जनों छात्रों ने प्रदर्शन और नारेबाजी की। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो छात्रों से उनकी धक्कामुक्की हुई। छात्रों का कहना है- पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया सत्र 2023-24 अभी तक पूर्ण नहीं हो पाई है। छात्र एक साल से इसका इंतजार कर रहे हैं।