शाहजहांपुर: खिरनीबाग चौराहे पर सहयोग संस्था द्वारा आयोजित यातायात जागरूकता कैंप का सीडीओ ने फीता काटकर किया शुभारंभ
शाहजहांपुर महानगर के खिरनी बाग चौराहे पर सहयोग संस्था के द्वारा यातायात जागरूकता को लेकर कैंप लगाया गया , जिसमें जेपी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पब्लिक को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की एवं यमराज बनकर बिना हेलमेट वाले लोगों को पकड़ा और चित्रगुप्त के पास लाकर उनका रजिस्टर दिखवाया और फिर हेलमेट भी पहनाया । कार्यक्रम में मुख्