जसवंतनगर: कचौरा मार्ग भीखनपुर मोड पर एसआरजी पब्लिक स्कूल का नया भवन शुरू, क्षेत्र के सभी बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा
एसआरजी पब्लिक स्कूल के नव-निर्मित भवन का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम धार्मिक वातावरण में हवन-पूजन और भक्ति कीर्तन के साथ संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विद्यालय की उन्नति और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। मैनेजर गणेश शंकर यादव की माता श्रीमती फूलन देवी एवं चाची मधु यादव ने फीता काटकर उद्घाटन किया।