फतुहा: फतुहा के शहरी व ग्रामीण इलाकों में सुहागिन महिलाओं ने की बट वृक्ष की पूजा
Fatwah, Patna | May 16, 2026 फतुहा के शहरी व ग्रामीण इलाकों की सुहागिन महिलाओं ने बट वृक्ष का पूजन किया है। इसे लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला है। पूजा की थाल सजाकर महिलाओं ने बट बृक्ष के पास पूजा अर्चना कर व्रत कथा सुनी है। बताया जाता है कि इस व्रत को करने से अखंड सौभाग्य,पति की लंबी आयु व सुखी वैवाहिक जीवन की प्राप्ति होती है। यह ब्रत त्रिदेवों का पूजन प्रतिक माना जाता है।