खजनी: बेलघाट में जन आक्रोश महिला पदयात्रा में उमड़ा उत्साह, ब्लॉक प्रमुख पूजा सूर्य प्रकाश सिंह कौशिक रहीं मौजूद
गोरखपुर के बेलघाट क्षेत्र में बेलघाट ब्लॉक से हनुमान मंदिर तक जन आक्रोश महिला पदयात्रा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपने अधिकारों को लेकर एकजुटता दिखाई। पदयात्रा में बेलघाट की ब्लॉक प्रमुख पूजा सूर्य प्रकाश सिंह कौशिक भी मौजूद रहीं। महिलाओं ने नारे लगाते हुए जागरूकता का संदेश दिया।