मानिकपुर: मानिकपुर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी बैठक संपन्न, प्रशासन ने शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील
चित्रकूट के मानिकपुर तहसील सभागार में रविवार शाम 4 बजे बकरीद पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में एसडीएम जसीम मोहम्मद और पुलिस क्षेत्राधिकारी ने दोनों समुदायों से शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी न करने और अवशेषों का उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।