बिसौली: आसफपुर के करीब अवसाद में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Bisauli, Budaun | Jun 28, 2026 आसफपुर क्षेत्र में रविवार दोपहर 1 बजे करीब एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पर युवक का शव दो हिस्सों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।।जानकारी के अनुसार, बरेली जनपद के थाना सिरौली क्षेत्र के गांव सुकुटिया निवासी 22 वर्षीय वीरेश पुत्र होशियार का शव रविवार करीब दोपहर 1 बजे आसफपुर क्षेत्र में रेलवे लाइन पर दो हिस्सों में मिला।