जांजगीर: सरखों गांव के खेल मैदान पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने चलाया बुलडोजर
जांजगीर के नैला क्षेत्र के सरखों गांव के खेल मैदान के अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला. यहां जांजगीर तहसीलदार राजकुमार मरावी के नेतृत्व में राजस्व टीम ने कार्रवाई की और अतिक्रमण कर बनाए गए कई मकानों को तोड़ा गया. इस दौरान पुलिस बल भी तैनात किया गया था. - दरअसल, सरखों के खेल मैदान के अतिक्रमण को हटाने को लेकर पंचायत सदस्यों ने शिकायत की थी.