जैतपुर: आंधी-तूफान में हाट बाजार पर महुआ का पेड़ गिरने से महिला की मौत
अमलाई थाना क्षेत्र के गिरवा गांव में शुक्रवार शाम तेज आंधी-तूफान और बारिश के दौरान हाट बाजार में महुआ का पेड़ गिर गया। हादसे में सब्जी दुकान लगा रही एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले में शुक्रवार रात 8 बजे से जांच शुरू की है।