लखीसराय: गौशाला गली में छत से गिरकर एक युवती हुई गंभीर रूप से घायल निजी क्लीनिक में कराया गया इलाज
लखीसराय जिले के कबैया थाना क्षेत्र अंतर्गत गौशाला गली में छत से गिरकर एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां निजी क्लीनिक के डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है घायल युवती की पहचान गौशाला गली निवासी पार्वती कुमारी के रूप में की गई है।