लखीसराय: उत्पाद थाना की पुलिस ने शराब को लेकर की छापेमारी,तीन के विरुद्ध मामला दर्ज,देशी,अंग्रेजी शराब व केन बियर जप्त
उत्पाद थाना की पुलिस हर दिन शराबी तथा शराब कारोबारी पर कार्रवाई करती नजर आ रही है। लेकिन शराब माफिया भी अवैध कारोबार करने से बाज नहीं आ रहे। इसी कड़ी में उत्पाद थाना की पुलिस ने शराब मामले को लेकर कई जगह छापेमारी की। इस दौरान देशी, विदेशी के साथ-साथ भारी मात्रा में केन बियर बरामद किया गया है।