लखीसराय: बिस्कोमान भवन हलसी में किसानों की अनदेखी कर स्टोकर को खाद दिए जाने से आक्रोशित हुए किसान, कार्रवाई की मांग पर अड़े
हलसी बिस्कोमान भवन में किसान खाद के लिए कतारबद्ध थे। जहां बिस्कोमान में कार्यरत कर्मी विकास एक स्टॉकर के साथ पहुंचे। कार्यालय खुलते ही स्टॉकर कार्यालय में प्रवेश किया।और कतार बद्ध किसान की अनदेखी कर स्टॉकर को 300 बोरा खाद ट्रेक्टर वाहन पर लोड करा दिया। जिससे किसान आक्रोशित हो उठे। और विस्कोमान कर्मी पर कार्यवाही की मांग की है।