केकड़ी: पारा गांव के पास बाइक सवार से दिनदहाड़े लूट, तीन बदमाशों ने हमला कर ₹2 लाख नकद और सोने की चेन लूट ली
Kekri, Ajmer | Apr 23, 2026 पारा गांव के पास गुरुवार शाम 4 बजे तीन बदमाशों ने बाइक सवार मार्बल व्यवसायी जितेंद्र पर हमला कर ₹2 लाख नकद और सोने की चेन लूट ली।वारदात के दौरान झड़प में बदमाशों की एक बाइक मौके पर छूट गई,दूसरी बाइक से फरार हो गए।हमले मे घायल जितेंद्र को अस्पताल में पहुंचाया।पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी।